बिहार के 38 जिलों के लिए खेलो इंडिया-मशाल गौरव यात्रा शुरू

बेगूसराय और नालंदा पहुंची मशाल गौरव यात्रा
कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रथ को हरी झंडी दिखा कर की थी शुरुआत
एलईडी स्क्रीन तथा जागरुकता के लिए प्रचार प्रसार के संसाधनों से युक्त 3 रथ बिहार के अलग अलग जिलों में जाएंगे
15 अप्रैल से 2 मई तक जारी रहेगी मशाल गौरव यात्रा

पटना: बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के 38 जिलों के लिए मशाल गौरव यात्रा शुरू हो गई है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है जो बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकार हर संभव सहयोग और प्रयास कर रही है। इसी संदर्भ में मशाल गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

आगे बताया कि एलईडी स्क्रीन तथा जागरुकता के लिए ऑडियो वीडियो प्रचार प्रसार के संसाधनों से युक्त 3 रथ खेलो इंडिया के वास्तविक मशाल के प्रतिरूप के साथ बिहार के अलग अलग जिलों में जाएंगे । 15 अप्रैल से 2 मई तक यात्रा जारी रहेगी तथा 2 मई की शाम तक सभी रथ पटना वापस आ जाएंगे। 4 मई को पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस मशाल को प्रज्वलित कर किया जाएगा।

सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अपने अपने जिले में मशाल के स्वागत में कार्यक्रम करने तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का व्यापक प्रचार प्रसार द्वारा लोगों को जागरूक तथा प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है।
कल सुबह संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया के आधिकारिक लोगो का तथा केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुभंकर और एंथेम का अनावरण किया था तथा मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर मशाल गौरव यात्रा का विधिवत उद्घाटन किया था। वहीं शाम को ज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य और रंगारंग शानदार कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की जर्सी तथा मशाल का अनावरण किया गया।

खेलो इंडिया के लोगो, शुभंकर और मशाल की आकृति और डिजाइन में बिहार की कला संस्कृति तथा गौरवशाली और समृद्ध ऐतिहासिक,सामाजिक और आध्यात्मिक विरासत को बारीकी से संजोया गया है।

बिहार के सभी ज़िलों से होकर गुजरने वाली मशाल गौरव यात्रा ना सिर्फ लोगों में इस आयोजन के प्रति जागरुकता और उत्साह पैदा करेगी बल्कि राज्य में खेल संस्कृति के विकास के साथ साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपनी भागीदारी और जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी।

पटना से सिंकी राजपूत की रिपोर्ट

>
Pozega
17 svi.
15°C
18 svi.
18°C
19 svi.
20°C
20 svi.
20°C
21 svi.
21°C
22 svi.
22°C
23 svi.
17°C
>
Pozega
17 svi.
15°C
18 svi.
18°C
19 svi.
20°C
20 svi.
20°C
21 svi.
21°C
22 svi.
22°C
23 svi.
17°C
Weather for the Following Location: Pozega map, Croatia