पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी , आखिर किसने चलाई अनंत सिंह पर गोलियां , लगभग 15 राउंड चली गोलियां  ।

The Bihar 24 News

22 जनवरी 2025

इस वक्त बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी की गई है। इस पूरे मामले पर बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने कहा की पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा गांव में सूचना मिली कि यहां पर गोलीबारी हो रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे हैं। हम लोग को जानकारी मिली है कि यहां पर गोलीबारी की घटना हुई है। हमलोगों के द्वारा तीन खोखा बरामद किया गया है। जिनके घर पर गोली चली है। उनकी ओर से एक आवेदन दिया गया है। एएसपी ने कहा की इस घटना में जो भी शामिल है उसे चिन्हित किया जा रहा है। उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा की जैसा कि लोगों ने बताया है की पूर्व विधायक अनंत सिंह यहां पर आए थे। उनके समर्थक उनके साथ में थे। नौरंगा के लोगों का कहना है की विधायक जी और उनके समर्थक के द्वारा गोली चलाई गई है। इस मामले में हम लोग साक्ष्य संग्रह कर रहे हैं लोगों के द्वारा बताया गया कि 10- 15 राउंड गोली चली है।



बताया जा रहा है कि जिले के पचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगा गाँव से, जहाँ मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई है। सूत्रों के अनुसार मोकामा विधायक किसी विवाद को सुलझाने हेमजा गाँव पहुंचे थे। उसी दौरान एक ग्रामीण ने पूर्व विधायक से शिकायत की सोनू मोनू गैंग ने हमारे घर में ताला लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है की पूर्व विधायक सोनू मोनू के घर पर पहुंचे। उसी दौरान विधायक के समर्थकों ने हवाई फायरिंग कर दी। फिर क्या इसके बाद सोनू मोनू गिरोह के तरफ से भी फायरिंग की जाने लगी।

पटना से निशा चौहान की रिपोर्ट

New York City
31°C
Clear sky
4.4 m/s
67%
758 mmHg
12:00
31°C
13:00
32°C
14:00
33°C
15:00
33°C
16:00
33°C
17:00
33°C
18:00
33°C
19:00
32°C
20:00
31°C
21:00
30°C
22:00
29°C
23:00
28°C
00:00
27°C
01:00
27°C
02:00
26°C
03:00
25°C
04:00
24°C
05:00
23°C
06:00
23°C
07:00
23°C
08:00
23°C
09:00
24°C
10:00
25°C
11:00
27°C
12:00
28°C
13:00
29°C
14:00
30°C
15:00
30°C
16:00
30°C
17:00
30°C
18:00
30°C
19:00
29°C
20:00
28°C
21:00
27°C
22:00
26°C
23:00
25°C
Web sitesi için Hava Tahmini widget